देवघर, मार्च 18 -- देवघर। गवर्नमेंट बिलासा पीजी ऑटोनोमस कॉलेज बिलासपुर छत्तीसगढ़ में अंतररास्ट्रीय सम्मेलन में देवघर के मठबाड़ी कॉलोनी, बेलाबागन निवासी प्रीतम शर्मा को शिक्षा और शोध के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए इंटरनेशनल एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026 के तहत बेस्ट टीचर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। अरुण कुमार शर्मा और रेखा शर्मा के पुत्र को यह अवॉर्ड वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर आयोजित अवॉर्ड वितरण समारोह में भाग्यश्री फाउंडेशन फॉर एकेडमिक रिसर्च एंड डेवलपमेंट धनबाद, झारखंड द्वारा दिया गया। इस संबंध में प्रीतम शर्मा ने कहा कि रिसर्च द्वारा ही अपेक्षित विकास संभव है। रिसर्च जीवन को सुगम, सरल एवं सार्थक बनाने का माध्यम है। उन्होंने अपने माता-पिता, सभी गुरुजन, विशेषकर डॉ. निलेश कुमार और डॉ. निरंजन मंडल , सभी विद्यार्थियों, बहन शिवांगी तथा समस्त...