प्रयागराज, अप्रैल 22 -- प्रयागराज। प्रीतमनगर के एक मार्ग पर सीवर लाइन के बीच हाईटेंशन लाइन बिछाने का मामला सामने आया है। बिजली विभाग ने गुपचुप तरीके से गड्ढा कर हाईटेंशन लाइन बिछा दी और नगर निगम-जलकल विभाग को भनक तक नहीं लगी। प्रीतमनगर के पूर्व पार्षद अमरजीत सिंह ने मंगलवार को जनसुनवाई में इसकी शिकायत की तो जलकल प्रबंधन ने सीवर लाइन से बिजली के केबल निकालने का आश्वासन दिया। नगर आयुक्त साईं तेजा से शिकायत करने के बाद पूर्व पार्षद ने बताया कि चार दशक पुरानी 20 फीट गहरी सीवर लाइन के बीच हाईटेंशन लाइन बिछाने के लिए बिजली विभाग ने नगर निगम और जलकल विभाग से एनओसी नहीं ली। यह भी पढ़ें- वर्षों पहले लगे बिजली खंभों पर लाइन खींचने की मांग दो महीने पहले बिछाई गई हाईटेंशन लाइन की जानकारी भी दोनों विभाग को नहीं हुई। पिछले दिनों सीवर लाइन सफाई के लिए म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.