प्रयागराज, अप्रैल 7 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रीतमनगर में मकान का ताला तोड़कर नकदी व लाखों रुपये मूल्य के गहने चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। धूमनगंज पुलिस ने चोरी के आरोपी हमजा अंसारी निवासी गौस नगर करेली और कशिश श्रीवास्तव निवासी दरियाबाद को गिरफ्तार किया। हमजा अंसारी के खिलाफ 13 और कशिश के खिलाफ पहले से 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 148950 रुपये नगद, दो मोबाइल, बाइक व लाखों के गहने बरामद किया है।प्रीतमनगर निवासी व्यवासायी गौरांग सिंह ने एफआईआर दर्ज कराई थी कि 12 मार्च को वह अपने प्रतिष्ठान गए थे। घर के अन्य सदस्य भी ताला बंद कर बाहर गए थे। इसी बीच मकान का ताला तोड़कर नकदी व गहने चोरी कर ले गए। सीसीटीवी फुटेज में एक शातिर ने उनके घर के पास ही एक दुकान पर बाइक खड़ी कर मोबाइल भी चार्ज किया था। वह मकान क...