सोनभद्र, अप्रैल 18 -- चोपन, हिंदुस्तान संवाद। नगर पंचायत चोपन के प्रीतनगर मोहल्ले में शनिवार को अचानक आग लगने की घटना से अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। चोपन के प्रीतनगर मोहल्ले में शनिवार को अचानक झाड़ियों में उठी आग की लपटों ने देखते ही देखते विकराल रूप लेना शुरू कर दिया, जिससे आस-पास के घरों में रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और आग पर काबू पाने के लिए स्थानीय स्तर पर प्रयास शुरू कर दिए। घटना की सूचना मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी और स्वयं भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- हाईवे किनारे जंगल में लगी आग बताया जा रहा है कि प्रीतनगर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.