जहानाबाद, मार्च 11 -- मध्यस्थता के माध्यम से भी ज्यादा मामले का निष्पादन कराएं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने की समीक्षा बैठक जहानाबाद, नगर संवाददाता। 14 मार्च को आयोजित होने वाले वर्ष के प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष ब्रजेश कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आहूत की गई, जिसमें जहानाबाद के न्यायिक पदाधिकारी गण शामिल हुए। अब तक निष्पादित किए गए मामलों की समीक्षा की गई। बताया गया कि प्री सीटिंग से मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी द्वारा 38, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम 20, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी 5, मुंशीफ 3, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी आरव जैन 15, कुमारी डिंपी 3, सुगम कुमारी 7, कुमार सौरभ 13, तथा अरवल जिले के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में 20 ...