आगरा, फरवरी 25 -- प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल को भारत सरकार द्वारा 22 फरवरी को वर्ष 2026 की मंडलीय फल शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी, उत्तर प्रदेश में सर्वोत्तम औद्योगिक संस्थान/कार्यालय उद्यान की श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया। 2018 से विद्यालय लगातार यह पुरस्कार प्राप्त कर रहा है। इसके साथ ही इस प्रदर्शनी में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यालय की छात्राओं व शिक्षिकाओं ने कई पुरस्कार प्राप्त किए। प्रदर्शनी की आयोजक समिति ने बताया कि प्रदेश में प्रिल्यूड अकेला एक ऐसा विद्यालय है, जिसकी 23 छात्राओं व एक शिक्षिका को कुल 23 पुरस्कार प्रदान किए गए हैं एवं विद्यालय को द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है। निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता ने इस उपलब्धि पर अत्यंत हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों व शिक्षकों में पर्यावरण के प्रति स...