गाजीपुर, मार्च 2 -- भांवरकोल। क्षेत्र के शेरपुर कलां निवासी प्रियेश कुमार राय को उत्तर प्रदेश यूथ नेशनल वॉलीबॉल टीम का कोच नियुक्त किया गया है। पूर्व खिलाड़ी रहे प्रियेश ने सीनियर नेशनल, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स और ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिताओं में प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया है। वर्ष 2025 में उन्होंने लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन से एनआईएस डिप्लोमा प्राप्त किया। उनके मार्गदर्शन में तीन मार्च से वाराणसी में प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा। प्रियेश ने सफलता का श्रेय अपने पिता डॉ. राधेश्याम राय को दिया। क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.