प्रिया शाक्य के नेतृत्व में 'मन की बात' का सामूहिक श्रवण
कन्नौज, जुलाई 26 -- छिबरामऊ। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने ग्राम लक्षीराम नगला स्थित अपने कैम्प कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के 136वें संस्करण का उत्साहपूर्वक सामूहिक श्रवण कराया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने देशवासियों से संवाद करते हुए कारगिल विजय दिवस को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि जनभागीदारी ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने सामाजिक एकता, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भर भारत तथा युवाओं की सक्रिय भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार व्यक्त किए और नागरिकों से सक्रिय सहयोग करने का आवाहन किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पीएम के संदेशों को गौर से सुना तथा उन्हें अपने दैनिक जीवन में उतारने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- अररिया: भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम मोदी की मन की बात प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.