मुजफ्फरपुर, मई 18 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। विवि परिसर में सोमवार को प्रिया रानी राय डिग्री कॉलेज के शिक्षकों ने प्रदर्शन किया और कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों का कहना था कि विवि ने जिन्हें विवि प्रतिनिधि बनाया है, उन्होंने कॉलेज में गतिरोध उत्पन्न कर दिया है। विवि प्रतिनिधि ने नियम को ताक पर रखकर सबसे जूनियर शिक्षक को प्रभारी प्राचार्य बना दिया है। उन्हें विवि से अनुमोदन भी नहीं है। कॉलेज के कर्मियों को 10 महीने से वेतन भी नहीं मिला है। यह भी पढ़ें- विवि में इस महीने समर्थ के जरिये बनेगा वेतन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...