नई दिल्ली, फरवरी 13 -- दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को निर्देश दिया कि प्रिया सचदेवा कपूर द्वारा मंधीरा कपूर स्मिथ व एक पॉडकास्टर के खिलाफ दायर दीवानी मानहानि मामले को उसी पीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए जो पारिवारिक विवाद से जुड़े मुख्य मामले की सुनवाई कर रही हैं। न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद की पीठ ने कहा कि यह संपति विवाद का मामला है। इससे जुड़े सभी विवाद में किसी भी तरह की अलग-अलग राय से बचने की कोशिश की जानी चाहिए। मामले को अब आगे की सुनवाई के लिए 17 फरवरी को सूचीबद्ध किया गया है। प्रिया सचदेवा कपूर ने अपनी ननद मंधीरा कपूर स्मिथ व पॉडकास्ट होस्ट पूजा चौधरी के खिलाफ 20 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग करते हुए हाईकोर्ट में एक दीवानी मानहानि का मामला दायर किया है। इसके अलावा प्रिया सचदेवा कपूर ने हाल ही में संजय कपूर की बहन मंधीरा कपूर स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.