बागेश्वर, अप्रैल 11 -- गरुड़, विपिन जोशी। सुमित्रानंदन पंत राजकीय महाविद्यालय गरुड़ का वार्षिक क्रीड़ा समारोह का रंगारंग आगाज हो गया है। मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य नंदन सिंह अल्मिया ने कहा कि आज खेलों में सुनहरा भविष्य छिपा है। कत्यूर क्षेत्र से ओलंपिक, पैरा ओलंपिक, राष्ट्रीय एवं अन्य क्षेत्रों में युवाओं ने अपना नाम रोशन किया है। खेल मैदान पुरड़ा में आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डीएन तिवारी ने कहा कि खेलों से अनुशासन, खेल भावना, सामूहिकता, एकाग्रता जैसी भावनाओं का विकास होता है, जीवन में अच्छे स्वास्थ्य के लिए क्रीड़ा आवश्यक है। पूर्व क्रीड़ा प्रभारी डॉ. अवधेश तिवारी ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। राजनीति विज्ञान के डॉ. शिव प्रकाश राय ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। क्रीड़ा प्रभार...