नई दिल्ली, मई 11 -- पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के युवा ओपनर प्रियांश आर्य का सोमवार को आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ बल्ला चला। उन्होंने धर्माशाला के मैदान पर शानदार अर्धशतकीय पार खेली। प्रियांश ने 33 गेंदों में 56 रन बनाए, जिसमें दो चौके और छह सिक्स हैं। उन्होंने पावरप्ले में ही 24 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया था। यह प्रियांश का मौजूदा सीजन में तीसरा पचास प्लस स्कोर है। वह आईपीएल में कुल पांच अर्धशतक लगा चुके हैं। 24 वर्षीय प्रियांश ने फिफ्टी जड़कर 'तूफानी लिस्ट' में टॉप-2 में एंट्री मारी है। उनसे आगे सिर्फ राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी हैं।प्रियांश आर्य ने तीसरी बार किया ऐसा दरअसस, प्रियांश आईपीएल में पावरप्ले में सबसे ज्यादा बार पचास प्लस रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे स्थ...