प्रियांशु ने इंटर की परीक्षा में लहराया परचम
गिरडीह, मई 9 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड अंतर्गत जेपीकेआई कॉलेज ऑफ कॉम्पिटेंस भंडारो की छात्रा एवं करिहारी निवासी अजय मंडल की पुत्री प्रियांशु कुमारी ने जैक इंटर की परीक्षा में परचम लहराया है। उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रियांशु ने अपने परिवार और कॉलेज का नाम रोशन किया है। 429 अंकों के साथ प्रियांशु प्रथम श्रेणी से पास हुई है। प्रियांशु ने गणित में 93, रसायन विज्ञान में 89, भौतिकी में 83, कंप्यूटर साइंस में 83 और अंग्रेजी में 81 अंक प्राप्त किया हैं। प्रियांशु ने कहा कि अपने माता-पिता के आशीर्वाद और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन से उसे सफलता मिली है। प्रियांशु की इस उपलब्धि पर कॉलेज परिवार और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी है। यह भी पढ़ें- मां का आंचल बना संबल, बेटियों ने शिखर छूकर निभाया फर्ज उनके अभिभावक स्वरूप सुभाष कुमार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.