प्रियांशु के जरिए दुकानों में बिकती थी कोडीन सीरप
बांदा, सितम्बर 4 -- बांदा। अतर्रा के प्रियांशु गुप्ता और हापुड़ के शेखर की कोडीन सीरप सुरक्षित लाने और इसे दुकानों तक पहुंचाने में अहम भूमिका बताई जा रही है। इसके बदले दोनों को अच्छी रकम भी मिलती थी। कोडीन सीरप के इस खेल में शामिल आरोपियों ने बताया कि वह सीरप का रैपर बदल देते थे और मेडिकल स्टोर के बजाए किराना व जनरल स्टोर की दुकानों में ज्यादा बेचते थे। यहां नशा करने वाले लोग इसे खरीद लेते थे। उधर, बताया जा रहा है कि बुंदेलखंड के यूपी व एमपी के सभी 13-14 जिलों में प्रियांशु की तरह एक एजेंट रखा गया है। यह भी पढ़ें- लखनऊ में नशीली दवाओं का पकड़ा गया बड़ा खेल, 9.60 लाख अल्प्राजोलम समेत 228 किलो दवाएं बरामद उसके माध्यम से ही सीरप की बिक्री होती थी। अब पुलिस की जांच के बाद ही आगे का नेटवर्क सामने आएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.