बेगुसराय, जून 4 -- नावकोठी, निज संवाददाता। हसनपुर बागर स्थित पारो सिंह खेल मैदान में आयोजित हसनपुर बागर क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में बगरस और खम्हार बभनगामा के बीच रोमांचक संघर्ष देखने को मिला। दर्शकों से खचाखच भरे मैदान में खेले गए इस मुकाबले में बगरस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खम्हार बभनगामा को 6 विकेट से पराजित कर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

टॉस और गेंदबाजी टॉस जीतकर बगरस की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी के लिए उतरी खम्हार बभनगामा की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 8 विकेट खोकर 164 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम के बल्लेबाजों ने तेज शुरुआत करते हुए बड़े शॉट लगाए और विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। हालांकि, अंतिम ओवरों में बगरस के गेंदबाजों ने वापसी करते हुए लगाता...