हल्द्वानी, मार्च 8 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। महिला वाणिज्य महाविद्यालय में रविवार को स्वच्छता संकल्प रन का आयोजन किया गया। पुरुष वर्ग में प्रियांशु कुमार प्रथम, मोहित द्वितीय, अर्जुन बोरा और बिदांशु तृतीय रहे। महिला वर्ग में पायल प्रथम, निकिता द्वितीय, रेखा और उमा बिष्ट तृतीय रहीं। इसके साथ जुम्बा, योगा, नृत्य और स्वच्छता अभियान भी चलाया। क्लब के संजय रावत ने युवाओं से अपील की कि वे स्वच्छता अभियान को जनआंदोलन बनाने में सहयोग करें। प्राचार्य प्रो. आभा शर्मा ने कहा स्वच्छता हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। यहां अंतरशक्ति योग संस्थान के अध्यक्ष सूरज रावत, निर्वाण अस्पताल की निदेशक रश्मि पंत, डॉ. रितुराज पंत, डॉ. फकीर सिंह, डॉ. हिमानी गौरव, पूजा खनी, दीक्षा, गीता, यशोधर नाथ आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...