वाराणसी, जनवरी 16 -- वाराणसी। सुबह-ए-बनारस आनंद कानन की ओर से अस्सी घाट पर शुक्रवार को हुई प्रभाती में युवा कलाकार प्रियम सौहार्द का भावपूर्ण शास्त्रीय गायन हुआ। उन्होंने राग बैरागी भैरव में बंदिशें सुनाई। गायन का समापन राम भजन से किया। उनके साथ तबला पर हिमांशु कुशवाहा एवं हारमोनियम पर कृपासिंधु कुंभकार ने संगत की। संचालन डॉ. प्रेमनारायण सिंह ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...