लखनऊ, जून 20 -- प्रियदर्शिनी कॉलोनी सेक्टर-बी के भागवत पार्क में स्थित जल संस्थान के ट्यूबवेल की मोटर फुंक जाने से करीब 2000 की आबादी पेयजल संकट से जूझ रही है। गुरुवार रात से जलापूर्ति ठप होने के कारण लोगों को पानी के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक ट्यूबवेल की मोटर खराब होने के बाद जल संस्थान की टीम रात में मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू किया। देर रात तक प्रयास किए गए, लेकिन तकनीकी खराबी दूर नहीं हो सकी। इसके चलते शनिवार को भी जलापूर्ति बहाल नहीं हो पाई。

पानी के लिए भटक रहे लोग, टैंकर भेजने की मांग सेक्टर-बी के बड़े हिस्से में सुबह से ही लोगों को पीने और घरेलू उपयोग के लिए पानी जुटाने में मशक्कत करनी पड़ी। कई घरों में पानी का भंडार समाप्त हो गया, जिससे दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। गर्मी के...