प्रयागराज, फरवरी 23 -- प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रियदर्शिनी छात्रावास में रविवार देर रात वार्षिकोत्सव 'शुक्तिका 2026' का आयोजन किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि रजिस्ट्रार प्रो. अशीष खरे व अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. एनके शुक्ल ने किया। संरक्षिका प्रो. पद्मासना सिंह के निर्देशन और अधीक्षिका डॉ. रजनी गोस्वामी के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान 'भारतीय संस्कृति' थीम के अंतर्गत छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान प्रो. जया कपूर और प्रो. इन्द्राणी मुखर्जी आदि उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.