प्रियदर्शनी को जान से मारने की धमकी, चार लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज
प्रयागराज, जून 3 -- प्रयागराज। बिशप जॉनसन स्कूल की कटरा शाखा की प्रधानाचार्या प्रियदर्शनी सिंह ने सिविल लाइंस थाने में जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। सिविल लाइंस पुलिस मॉरिस एडगर दान, राकेश खत्री, एलन दान और विशाल नोबेल सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही है। प्रियदर्शनी सिंह ने तहरीर में आरोप लगाया कि 19 मई को इन चारों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। अब आरोपी अलग-अलग मोबाइल नंबर से मुकदमा वापस लेने और बयान बदलने का दबाव बना रहे हैं। साथ ही ऐसा नहीं करने पर उसे और बच्चों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मोबाइल नंबरों व आरोपों की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.