मऊ, जनवरी 22 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। सहकारी भूमि विकास बैंक घोसी के अध्यक्ष पद पर प्रियंका राय निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। इस चुनाव में लगातार दूसरी बार भाजपा प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। ब्लॉक सभागार में गुरुवार को नायब तहसीलदार अभिषेक वर्मा ने प्रियंका राय को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर जीत का प्रमाण पत्र दिया। सहकारी भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष पद के लिये मंगलवार को मात्र एक नामांकन होने से निर्वाचन प्रक्रिया की औपचारिकताएं पूरी करते हुए प्रियंका राय को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। सहकारी भूमि विकास बैंक घोसी का कार्यक्षेत्र घोसी एवं मधुबन विधानसभा क्षेत्रों तक फैला है। इससे पूर्व हुए निर्वाचन में भी भाजपा समर्थित प्रत्याशी गिरिजापति राय अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा कि जनपद में तीनों सहक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.