दरभंगा, फरवरी 3 -- दरभंगा। बाल विकास परियोजना, दरभंगा ग्रामीण की प्रभारी सीडीपीओ प्रियंका को बनाया गया है। उन्होंने सोमवार को कार्यालय पहुंचकर प्रभार ग्रहण किया। मौके पर प्रधान सहायक अमित कुमार झा, कार्यपालक सहायक विजय कुमार, प्रखंड समन्वयक मधुबाला समेत अन्य कर्मी थे। उन्होंने सभी से कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली। प्रियंका ने बताया कि उनका प्रयास रहेगा कि सभी कार्य बेहतर ढंग से चले। इसके बाद उन्होंने बीडीओ डॉ. रवि रंजन से उनके कार्यालय में जाकर मुलाकात की। ज्ञात हो कि निवर्तमान सीडीपीओ गंभीर बीमारी के कारण लंबे अवकाश पर चली गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...