मेरठ, मई 8 -- सदर बाजार थाना क्षेत्र के तेली मोहल्ले में बेटी प्रियंका के शव को महीनों तक घर में बंद रखने और अंतिम संस्कार न करने के मामले में गिरफ्तार किए गए उदयभानु विश्वास को गुरुवार को जमानत मिल गई। परिवार के सदस्यों ने माफी मांगते हुए जमानत कराई। जमानत के बाद उदयभानु फिलहाल एक होटल में ठहरा हुआ है, जबकि पुलिस ने उसके मकान का दोबारा निरीक्षण किया है। बता दें कि उदयभानु विश्वास ने अपनी बेटी प्रियंका की मौत के बाद शव का अंतिम संस्कार नहीं किया था। आरोप है कि नवंबर 2025 में प्रियंका की मौत के बाद शव को घर के भीतर बंद कर दिया और किसी को जानकारी नहीं दी। बाद में आरोपी मकान बंद कर हरिद्वार और फिर देहरादून चला गया था। मामले का खुलासा तब हुआ जब परिजनों ने कई महीनों बाद उदयभानु को मेरठ में देखा और पूछताछ के बाद घर पहुंचकर बंद मकान खुलवाया。

मा...