प्रियंका ने जीती जनपद विज्ञान संगोष्ठी
विकासनगर, सितम्बर 25 -- भारतीय ऊर्जा परिदृश्य-2047 की संभावनाओं और चुनौतियों पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अजबपुर कला में आयोजित जनपद स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में पछुवादून के बोक्सा जनजाति इंटर कॉलेज शीशमबाड़ा की प्रियंका बोक्सा ने पहला स्थान हासिल किया। अब प्रियंका राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में देहरादून जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। राजकीय इंटर कॉलेज क्वानू, चकराता की अंशिका दूसरे स्थान पर रही। मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य में ऊर्जा की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके लिए वैज्ञानिक सोच, नई तकनीक और ऊर्जा के विवेकपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देना जरूरी है। सुधीर कांति ने सौर, पवन और जल विद्युत समेत स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों को अपनाने और ऊर्जा संरक्षण में जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। निर्णायक मंडल में डॉ....
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.