नई दिल्ली, मार्च 10 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कमी को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में संकट बढ़ता है तो देश में स्थिति और बिगड़ सकती है। इसके साथ उन्होंने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर भी सरकार को घेरा। संसद भवन परिसर में मीडिया से बात करते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू के लोकसभा में दिए बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सरकार इस तरह की बात इसलिए कर रही है, क्योंकि उनके भाई राहुल गांधी सच बोलते हैं। उन्होंने कहा कि पूरे देश में सिर्फ एक ही व्यक्ति है, जिसने सरकार के सामने घुटने नहीं टेके हैं।प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार ने तमाम कोशिश करके देख ली, पर कुछ भी काम नहीं आया। सच्चाई लोगों ...