देहरादून, अप्रैल 4 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। 'मंच शब्दों का संसार' संस्था के सौजन्य से शनिवार को दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में आधुनिक मीरा के नाम से विख्यात पद्मभूषण महादेवी वर्मा की स्मृति में कवि सम्मेलन और मुशायरे का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता मीरा नवेली ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में अंबिका सिंह 'रूही' मौजूद रहीं। मंच संचालन नीलेश शर्मा ने अपने विशिष्ट अंदाज में किया। गोष्ठी में आरिफ अतिब, कमाल तकि, एएस शाह, सविता कोटनाला, आयुष शर्मा, राजीव 'बिल्ला', गौरव, खुशी सुदी, अंकित कम्बोज, तसनीमा कौसर, डॉ. राशि 'कशिश' और सौम्या बेनीवाल ने अपनी मर्मस्पर्शी रचनाओं और कलामों का पाठ किया। महादेवी वर्मा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में संस्था द्वारा आयोजित ...