नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- शिवसेना उद्धव बालासाहब ठाकरे की प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी को लेकर अटकलों का दौर जारी है। कयास लगाए जा रहे थे कि वह जल्द ही दल बदल कर सकती हैं। हालांकि, अब उन्होंने खुद ही इसपर सफाई दी है। साथ ही अफवाह उड़ाने वालों पर तंज कसा है। खास बात है कि प्रियंका चतुर्वेदी पहले कांग्रेस में थीं, लेकिन बाद में उन्होंने अविभाजित शिवसेना का दामन थाम लिया था। राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने लिखा, 'जिसने भी आपको इसके लिए पैसे दिए हैं, मैं उम्मीद करती हूं कि इसमें आपकी दीवाली बख्शीश भी शामिल होगी। मैंने सुबह से मेरे जीवन के फैसलों के बारे में इतना सब कुछ पढ़ लिया है, जितना खुद मुझे भी नहीं पता था। साथ ही यह भी साफ है कि पहुंच बढ़ाने, क्लिकबेट और पैसा कमाने के लिए मैं इतनी जरूरी हो गईं हूं कि मेरे बारे में क...