गुवाहाटी, फरवरी 22 -- असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा पर जुबिन गर्ग के निधन पर राजनीति करने का आरोप लगाया। यह आरोप उन्होंने प्रियंका के जुबिन गर्ग के अंत्येष्टि स्थल पर पहुंचने के दो दिन बाद लगाया। सरमा ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों के साथ बातचीत में घोषणा की कि विधानसभा चुनाव समाप्त होने तक वह जुबिन गर्ग के अंत्येष्टि स्थल 'जुबिन क्षेत्र' में नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा, ''जुबिन क्षेत्र का इस्तेमाल राजनीतिक उद्देश्यों के लिए नहीं किया जाना चाहिए। प्रियंका गांधी राजनीतिक उद्देश्यों से असम आईं और अंत्येष्टि स्थल पर सिर्फ दो मिनट बिताए।'' सरमा ने कहा कि राजनीतिक उद्देश्यों से आने वाले किसी भी व्यक्ति को जुबिन क्षेत्र नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरे...