नई दिल्ली, फरवरी 26 -- कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने वायनाड में पत्रकारों से बातचीत के दौरान 'एपस्टीन फाइल्स' में नाम आने वाले सार्वजनिक पदाधिकारियों से नैतिक जवाबदेही तय करने की मांग की। कांग्रेस नेता ने कहा कि दुनिया के कई देशों में ऐसे मामलों में लोगों ने इस्तीफा दिया है, लेकिन भारत में नैतिक जिम्मेदारी का अभाव दिखता है। उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब कांग्रेस केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के इस्तीफे की मांग कर रही है। प्रियंका ने कहा कि यदि कोई मंत्री किसी दोषी यौन अपराधी के संपर्क में रहा हो या उससे संवाद करता रहा हो, तो जनता के प्रति उसकी नैतिक जिम्मेदारी बनती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत में जवाबदेही की भावना कमजोर पड़ गई है। केरल का नाम बदलकर 'केरलम' किए जाने पर उन्होंने कहा कि उन्हें भी नए नाम की आदत डालनी हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.