रिषिकेष, मार्च 5 -- राजस्थान के झालावाड में समर्थ सेवा संस्थान द्वारा राष्ट्रीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें उतराखंड ऋषिकेश की प्रियंका राणा को समाज सेवा और महिला सशक्तीकरण क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राजस्थान गौरव सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया गया। संस्थान के चेयरमैन डॉ. राम चंद्रवाल ने बताया की देश के विभिन्न राज्यों से 25 विशिष्ट प्रतिभाओं का चयन किया गया। जो समाज सेवा, नारी सशक्तीकरण, शिक्षा, कला, द्वारा समाज हित मे अपना योगदान दे रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झालावाड के पूर्व नरेश महाराजा राणा चंद्रजीत सिंह, एपी सिंह,अमित कुमार,पुखराज जैन शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...