आगरा, जनवरी 31 -- समाजवादी पार्टी ने नगला हवेली, दयालबाग निवासी प्रियंका सिंह चौहान को महिला सभा का महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, सक्रियता और जनहित कार्यों को देखते हुए यह जिम्मेदारी उन्हें तीसरी बार दी गई है। पार्टी के अनुसार जन आंदोलनों में उनकी भूमिका भी सराहनीय रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के निर्देशानुसार सभा की प्रदेश अध्यक्ष रिबू श्रीवास्तव ने उन्हें नियुक्ति पत्र जारी किया। राष्ट्रीय महासचिव सांसद रामजी लाल सुमन, जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाह, महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास, मीडिया प्रभारी पवन प्रजापति, सुरेंद्र चौधरी और संतोष पाल सिंह ने उन्हें इस अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...