मेरठ, अप्रैल 13 -- प्रियंका के शरीर के करीब 80 प्रतिशत अंग नष्ट हो चुके थे। इस कारण पोस्टमार्टम के लिए कुछ नहीं बचा और मृत्यु का समय और कारण पता ही नहीं चल सका। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने अपनी रिपोर्ट में भी इस बात का उल्लेख किया है और पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी है। ऐसे में पूरा मामला उदय भानु से पूछताछ और पुलिस छानबीन पर आकर टिक गया है। सदर बाजार के तेली मोहल्ले में घर के अंदर ही प्रियंका के शव के अवशेष शुक्रवार रात को बरामद हुए थे। पुलिस ने इन अवशेष को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। डॉक्टर ने इस संबंध में रिपोर्ट पुलिस अधिकारियों को दी है। बताया कि प्रियंका के शरीर के 80 प्रतिशत से ज्यादा अंग नष्ट हो चुके हैं। ऐसे में मृत्यु के समय और कारण से संबंधित कोई भी जानकारी मिलना पोस्टमार्टम से संभव नहीं है। प्रियंका के पैर का ही कुछ हिस्स...