गाज़ियाबाद, अप्रैल 7 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। सिहानी गेट थानाक्षेत्र में एक प्रिंटिंग प्रेस से करीब एल्युमिनियम की साढ़े तीन हजार स्क्रैप प्लेट चोरी होने का मामला सामने आया है। प्रेस संचालक ने अपने पूर्व कर्मचारी पर चोरी का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी। सीसीटीवी फुटेज में भी आरोपी की गतिविधियां सामने आई हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। राजनगर सेक्टर-चार में रहने वाले सतेंद्र यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पिछले करीब 14 वर्षों से सुभाषिनी ऑफसेट प्रिंटर्स के नाम से पटेल नगर तृतीय के जगदीश नगर में प्रिंटिंग प्रेस संचालित कर रहे हैं। उनकी यूनिट में करीब 12 कर्मचारी कार्यरत हैं। इनमें बुलंदशहर निवासी प्रिंस नामक युवक पिछले दो वर्षों से हेल्पर के रूप में काम कर रहा था, जिसने पांच नवंबर 2025 को नौकरी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.