प्रिंस हत्याकांड में शामिल चार गिरफ्तार पुलिस ने किया खुलासा
औरंगाबाद, मई 12 -- नवीनगर थाना क्षेत्र में एक युवक की हुई हत्या के मामले में चार नाबालिकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मृतक 20 वर्षीय पीयूष कुमार नवीनगर थाना के दिग्घी निवासी विजय सिंह का पुत्र था। 28 अप्रैल से वह लापता था और 2 मई को उसकी लाश दिग्घी पोखराही स्थित रेलवे अंडरपास के पास से एक खेत से मिली थी। इस मामले में पुलिस ने जांच करते हुए चार नाबालिकों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में नाबालिकों ने अपना अपराध स्वीकार किया है। सदर एसडीपीओ संजय कुमार पांडे ने बताया कि मृतक पीयूष कुमार के द्वारा अभियुक्त में से एक अभियुक्त की चाची के साथ बदसलूकी की गई थी। इसकी वजह से ही हत्या की योजना बनाई गई। घटना वाले दिन पीयूष को चारों ने फोन कर नवीनगर स्टेशन के पास नहर पुल के पास बुलाया। इसके बाद उसे अपने साथ ले गए। घटनास्थल पर ही उसे गांजा का सेवन करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.