प्रिंस हत्याकांड में पुलिस को मिले कई अहम सबूत
नवादा, मई 25 -- नवादा के लाइनपार मिर्जापुर के किशोर प्रिंस कुमार की हत्या मामले में पुलिस को कई अहम सबूत मिले हैं। मृतक की मोबाइल पुलिस ने शनिवार को बरामद कर लिया। पकड़े गये आरोपितों की निशानदेही व तकनीकी सर्विलांस की मदद से पुलिस ने कादिरगंज के जमुआवां-पटवा सराय इलाके में स्थित एक पुल के नीचे टूटी-फूटी हालत में मृतक की मोबाइल बरामद की।
सबूतों की बरामदगी वहीं पुलिस को घटनास्थल के समीप से कई सबूत मिले। इनमें मृतक के कपड़े व एक जोड़ी चप्पल, खून लगा गमछा, खून लगी ईंट, खून लगी टूटी हुई शराब की बोतल, बीयर की दो खाली केन, इनर्जी ड्रिंक की एक बोतल व अन्य सामान शामिल हैं। फॉरेंसिक टीम ने इन सबूतों को जब्त कर लिया। नगर थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने बताया कि इन्हें जांच के लिए फॉरेंसिक लैब पटना भेजा जाएगा। मामला लाइनपार मिर्जापुर के 15 वर्षीय किशोर प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.