सीवान, फरवरी 13 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। मैरवा थाने की पुलिस ने हत्याकांड के एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी थाना क्षेत्र के इंगलिश निवासी मजीद खान का पुत्र ताजाजुद्दीन खान है। बताया जाता है कि 13 मई 2025 को मैरवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर ओवर ब्रिज के पास प्रिंस यादव की हत्या कर शव फेंक दिए जाने की घटना सामने आई थी। इस मामले में मृतक के परिजन के फर्दबयान के आधार पर थाना में कांड दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया था। इधर गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है साथ ही अग्रिम कार्रवाई भी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...