मुरादाबाद, दिसम्बर 12 -- मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में हुई प्रिंस चौहान की हत्या के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रशांत सैनी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बीते सोमवार की रात रामेश्वर कालोनी निवासी प्रिंस चौहान की गोली मारकर हत्या कर दी थी। अगले ही दिन पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में अभी भी एक नामजद आरोपी अभिषेक उर्फ अभी फरार चल रहा है। मझोला पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। थाना मझोला के लाइनपार रामेश्वर कालोनी एफसीआई गोदाम के पास रहने वाला प्रिंस चौहान(24 वर्ष) अभी पढ़ाई कर रहा था। सोमवार रात करीब आठ बजे प्रिंस चौहान को उसका दोस्त मयंक गुर्जर बुलाकर चिड़िया टोला ले गया था। उसी दौरान प्रिंस के साथ मारपीट कर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई थी। एसपी सिटी ...