भागलपुर, सितम्बर 21 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। घोघा थाना क्षेत्र के ब्रह्मचारी टोला निवासी 14 वर्षीय प्रिंस कुमार हत्याकांड मामले में पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पिता गुरुदेव मंडल गोड्डा जेल से तीन दिन के पैरोल पर शनिवार देर रात पुलिस संरक्षण में घोघा पहुंचे। रविवार अहले सुबह उनकी मौजूदगी में घोघा श्मशान घाट पर प्रिंस का दाह संस्कार किया गया। आठ वर्षीय छोटे भाई कालू कुमार ने मुखाग्नि दी। साथ आए गोड्डा पुलिस लाइन के एसआई अजय कुमार रजक ने बताया कि गुरुदेव मंडल तीन दिन के पैरोल पर आए हैं। पैरोल की अवधि 21 सितंबर 2026, सोमवार को समाप्त हो जाएगी, जिसके बाद उन्हें वापस जेल लौटना होगा। यह भी पढ़ें- Ghumla News: डायन-बिसाही के आरोप में हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...