बागपत, अप्रैल 5 -- सरूरपुर गांव निवासी प्रिंस नैन ने मुंबई में आयोजित अंडर 17 कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया। सुभाष नैन ने बताया कि साईं अकादमी की ओर से खेलते हुए प्रिंस ने प्रतियोगिता में एक के बाद एक चार मुकाबले जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रिंस नैन ने 65 किलो भार वर्ग में हिस्सा लेते हुए सभी प्रतिद्वंद्वियों को पटखनी देते हुए स्वर्ण पदक जीता।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...