प्रिंस ने कराटे में रजत जीता
चम्पावत, जून 9 -- बनबसा। बनबसा निवासी प्रिंस खोलिया ने राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में रजत पदक जीता है। प्रतियोगिता देहरादून में बीते चार से सात जून तक हुई थी। कोच विजय रावत ने बताया कि प्रिंस इससे पहले नेशनल कराटे चैंपियनशिप 2023 में स्वर्ण पदक और 2025 में रजत पदक अर्जित कर चुके हैं। प्रिंस की इस उपलब्धि पर नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा देवी, डीएसओ चंदन बिष्ट, डीओ जसवंत खंडायत, स्टेडियम प्रभारी मुकेश शर्मा, आरबी मल्ल, गौरव खोलिया, दीपक रजवार ने खुशी जताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.