प्रिंस ने ईस्ट-जोन एथलेटिक्स में जीता स्वर्ण पदक
सराईकेला, सितम्बर 24 -- सरायकेला, संवाददाता। बिहार के पटना स्थित पाटलिपुत्र स्टेडियम में आयोजित 37वीं ईस्ट-जोन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सरायकेला-खरसावां जिले के होनहार एथलीट प्रिंस कुमार ने शानदार प्रदर्शन कर झारखंड का मान बढ़ाया है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्रिंस कुमार ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके अलावा, उन्होंने मे मीडली रिले रेस में भी दूसरा पदक जीतकर झारखंड की झोली में एक और सफलता डाल दी है। यह जानकारी जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव सिकंदर महतो ने दी। उन्होंने बताया कि 22 सितंबर से 24 सितंबर 2026 तक चलने वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में प्रिंस कुमार झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और उनके इस दोहरे पदक प्रदर्शन से पूरा जिला और राज्य गौरवान्वित है। यह भी पढ़ें- 37वीं पूर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.