प्रिंस खान ने दुष्कर्मियों को सौंपी 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' की कमान
धनबाद, मई 3 -- पाकिस्तान में छिपकर रह रहा प्रिंस खान इन दिनों दुष्कर्मियों को आगे कर अपने गिरोह का संचालन कर रहा है। केंदुआडीह के चर्चित सामूहिक दुष्कर्म में हजारीबाग जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा गोधर बस्ती का सोनू रवानी गिरोह चला रहा है। इसी गैंगरेप का सजायाफ्ता और अपील बेल पर जेल से निकला गोधर रवानी बस्ती का अंकित रवानी प्रिंस खान और सोनू के इशारे पर गैंग का विस्तार कर रहा है। पुलिस रिमांड पर लिए गए सैफी की निशानदेही पर पुलिस प्रिंस गैंग को कुचलने में जुटी है। दो नाबालिग बहनों के साथ 24 सितंबर 2019 को गोधर रवानी बस्ती के एक सरकारी स्कूल में पांच लड़कों ने गैंगरेप किया था। इस कांड में मुख्य आरोपी आकाश वर्मा सहित सोनू और अंकित को भी सजा हुई थी। 10 मई 2022 को कोर्ट ने अंकित, आकाश और तीसरे आरोपी प्रेम रवानी को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। 31 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.