धनबाद, मई 3 -- बरवाअड्डा। प्रिंस खान का नाम लेकर बारामुड़ी असर्फी अस्पताल रोड के पास स्थित गणेश अपार्टमेंट निवासी गुलाम खुशरू से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने जोड़ापोखर जामाडोबा आलम नगर निवासी मुस्तकीम को जेल भेजा। गुलाम की लिखित शिकायत पर मुस्तकीम के अलावा सद्दाम अंसारी, प्रिस खान व अन्य अज्ञात के खिलाफ बरवाअड्डा थाना में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस को दिए आवेदन में गुलाम ने बताया कि 29 मई की रात आठ बजे मुस्तकीम और सद्दाम प्रिंस का नाम लेकर रंगदारी वासूलने कृषि बाजार के पास आए थे। उन्होंने रंगदारी देने से मना किया तो वे लोग हाथापाई करने लगे। यह भी पढ़ें- रंगदारी मांगने के मामले में दो गिरफ्तार लोग जुटे तो दोनों भाग गए। बाद में पुलिस ने मुस्तकीम को पकड़ा था। यह भी पढ़ें- मारपीट व रंगदारी मांगने का आरोपित गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की...