धनबाद, अक्टूबर 7 -- धनबाद। वासेपुर के कुख्यात प्रिंस खान से कनेक्शन रखने के आरोपी रहे साहेब कुरैशी को पुलिस ने मंगलवार को हिरासत में लिया। उससे पुलिस पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि उसके प्रिंस खान से हालिया संबंधों की जांच की जा रही है। साहेब कुरैशी नन्हे हत्याकांड में जेल जा चुका है। पिछले दिनों कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार सैफ अब्बास नकवी उर्फ सैफी ने पुलिस के समक्ष खुलासा किया था कि प्रिंस खान के हवाला कारोबार में साहेब कुरैशी की प्रमुख भूमिका रही है। सैफी के अनुसार वह मूलरूप से प्रिंस को बिटकॉइन के जरिए रंगदारी का पैसा पहुंचाता था। बताया जा रहा है कि पूछताछ रांची पुलिस भी शामिल है। हालांकि पुलिस इस संबंध में कुछ भी बताने से परहेज कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...