बिजनौर, अक्टूबर 1 -- भाजपा उत्तर प्रदेश किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों और क्षेत्रीय अध्यक्षों की आधिकारिक सूची घोषित कर दी गई है। संगठन के शीर्ष नेतृत्व और किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह चौधरी द्वारा जारी इस सूची में बिजनौर के प्रिंस चौधरी को प्रदेश सह-कार्यालय मंत्री के महत्वपूर्ण दायित्व से नवाजा गया है। इस मनोनयन से जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह और खुशी का माहौल है। समर्थकों का कहना है कि प्रिंस चौधरी की निष्ठा और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है। नवनियुक्त प्रदेश सह-कार्यालय मंत्री प्रिंस चौधरी ने अपनी नियुक्ति पर शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह चौधरी और सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार जताते हुए कहा कि वे प्रदेश के किसानों के हित और संगठन की म...