धनबाद, नवम्बर 30 -- धनबाद। प्रिंस खान के नाम पर रंगदारी मांगने तथा जमीन का कारोबार करने के एक नए मामले में पुलिस ने जेल में बंद उसके भाई बंटी को भी आरोपी बनाया है। पुलिस के आवेदन पर शनिवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी आरती माला की अदालत ने बंटी खान को मधुपुर जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेश करवा कर इस मामले में भी उसे जेल में रखने का आदेश दिया। बैंक मोड़ पुलिस ने पिछले दिनों इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस का आरोप था कि गिरफ्तार लोग प्रिंस खान का धनबाद में कारोबार की देखरेख करते हैं तथा रंगदारी का पैसा वसूल कर प्रिंस खान को भेजते हैं। पुलिस ने राशिद, तौसीफ, लाडले उर्फ इम्तियाज को गिरफ्तार किया था तथा उन लोगों के पास से रिवाल्वर नगद तथा जमीन का डीड बरामद किया था। जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंचम की अदालत से पिछले दिनों गिरफ्त...