प्रिंस के बेहतर इलाज में कोई कमी नहीं होगी : दीपिका पांडेय सिंह
गोड्डा, जून 15 -- झारखंड की ग्रामीण विकास, कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने सोमवार को रांची स्थित देवकमल हॉस्पिटल पहुंचकर महागामा निवासी गुंजन कुमार ठाकुर के सात वर्षीय पुत्र प्रिंस ठाकुर का हालचाल जाना। हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलसे प्रिंस का अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में इलाज चल रहा है। अस्पताल पहुंची मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने चिकित्सकों से प्रिंस के स्वास्थ्य और उपचार की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टरों को निर्देश दिया कि बच्चे के इलाज में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं रहने दी जाए। मंत्री ने कहा कि प्रिंस के बेहतर उपचार के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है और उसके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है। यह भी पढ़ें- महागामा में हाईटेंशन तार की चपेट में झुलसे मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.