धनबाद, अप्रैल 23 -- वासेपुर के कुख्यात प्रिंस खान के गुर्गे सैफ अब्बास नकवी को प्रोडक्शन वारंट पर धनबाद लाने की तैयारी चल रही है। धनबाद पुलिस ने न्यायालय से उसका प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि आसनसोल में उसकी रिमांड अवधि पूरा होते ही आसनसोल जेल में वारंट भिजवा कर उसे धनबाद लाया जाएगा। उसके धनबाद पहुंचते ही पुलिस उसका वॉयस सैंपल लेगी, ताकि उसके खिलाफ दर्ज मामले न्यायालय में सिद्ध हों और उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके। सैफी ने दुबई में रहते हुए धनबाद के कई जमीन कारोबारी, उद्योगपति, पेट्रोल पंप मालिक और कोयला कारोबारियों को ऑडियो क्लिप भेज कर रंगदारी की मांग की थी। फोरेंसिक जांच के जरिए पूर्व में रंगदारी के लिए भेजे गए ऑडियो मैसेज से उसके वॉयस सैंपल का मिलान कराया जाएगा। पुलिस कोर्ट से आदेश लेकर वॉयस मैसेज को फोरें...