धनबाद, अक्टूबर 8 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। वासेपुर के करीमगंज निवासी सह कुख्यात प्रिंस खान का गुर्गा रहे साहेब कुरैशी ने अपने व्यावसायिक प्रतिद्वंद्वी आरा मोड़ निवासी जुम्मन कुरैशी की हत्या की साजिश रची थी। इस मामले में भूली पुलिस ने उसे मंगलवार को दबोचा था। पुरानी दुश्मनी के कारण उसने जुम्मन की हत्या करने के उद्देश्य से एक अवैध हथियार आरा मोड़ ओवरब्रिज के नीचे एक खंडहरनुमा घर में छिपा रखा था।

पुलिस कार्रवाई बुधवार को जेल भेजने से पहले साहेब कुरैशी को कमर में रस्सा बांध कर पुलिस ने वासेपुर, आरा मोड़ और कसाई मुहल्ले में उनकी परेड कराई। भूली ओपी प्रभारी विश्वजीत ठाकुर की लिखित शिकायत पर साहेब कुरैशी के खिलाफ आपराधिक षड्यंत्र रचने और आर्म्स एक्ट की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेजा गया। ठाकुर ने बयान में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना...