फरीदाबाद, जनवरी 20 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। मोहना रोड पर नाले में गिरकर 24 वर्षीय प्रिंस की मौत के मामले में मंगलवार को फरीदाबाद नगर निगम के अधिकारी मानवाधिकार आयोग, चंडीगढ़ में पेश हुए। हालांकि आयोग की ओर से इस दिन कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ और अब अगली सुनवाई की तारीख 2 अप्रैल तय की गई है। इस बीच मामले की सुनवाई जिला न्यायालय में भी चल रही है, जहां 28 जनवरी को अगली तारीख निर्धारित है। घटना 31 जुलाई 2024 की रात करीब 9 बजे की है। आदर्श नगर निवासी राजकुमार शर्मा का बेटा प्रिंस घरेलू सामान लेने चस्पा होटल, चुंगी नंबर पांच गया था। बारिश के कारण नाले में पानी भरा हुआ था। आरोप है कि नाले पर न तो ढक्कन था और न ही कोई चेतावनी संकेत लगाया गया था। सामान लेकर लौटते समय प्रिंस नाले में गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित पिता ने इस हादसे के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.